Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Ads

Girl in a jacket

PM मोदी ने किया काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का उद्घाटन, बोले- काशी वो है, जहां मृत्यु भी मंगल है! काशी धाम से भारत को मिलेगी निर्णायक दिशा

  रायपुर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज काशी विश्वनाथ धाम के पहले चरण का उद्घाटन किया. अपने निर्वाचन क्षेत्र आने के बाद मोदी ने काल भैरव ...

 


रायपुर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज काशी विश्वनाथ धाम के पहले चरण का उद्घाटन किया. अपने निर्वाचन क्षेत्र आने के बाद मोदी ने काल भैरव मंदिर में पूजा अर्चना की और गंगा नदी में डुबकी लगाई. वह वहां से पवित्र गंगाजल लेकर भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए काशी विश्वनाथ मंदिर आए. काशी विश्वनाथ धाम के उद्घाटन से पहले मोदी ने एक प्रार्थना समारोह में हिस्सा लिया. इसके बाद उन्होंने इस परियोजना में कार्य करने वाले मजदूरों पर उनके कार्य के लिए आभार व्यक्त करने के लिए गुलाब की पंखुड़िया बरसाई. वह समूह तस्वीर के लिए उनके साथ बैठे ।



काशी विश्वनाथ धाम परियोजना करीब पांच लाख वर्ग फीट में फैली हुई है और गंगा नदी को काशी विश्वनाथ मंदिर से जोड़ती है और इसके अलावा श्रद्धालुओं के लिए कई सुविधाओं का विकास किया गया है. इस मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और देशभर से आए साधु संत भी मौजूद थे ।

No comments

Girl in a jacket