Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Ads

Girl in a jacket

तरपोंगी में आज से टोल, बिलासपुर कार से आने-जाने का खर्च 120 रुपए तक बढ़ा

  रायपुर । नेशनल हाईवे अथारिटी आफ इंडिया (एनएचएआई) का 19 दिसंबर रविवार से तरपोंगी में नया टोल प्लाजा शुरू हो जाएगा। रायपुर से करीब 32 किमी द...

 


रायपुर । नेशनल हाईवे अथारिटी आफ इंडिया (एनएचएआई) का 19 दिसंबर रविवार से तरपोंगी में नया टोल प्लाजा शुरू हो जाएगा। रायपुर से करीब 32 किमी दूर तरपोंगी से होकर बिलासपुर आने-जाने वाले लोगों को इस नए नाके पर आते-जाते समय 120 रुपए तक टोल टैक्स देना होगा।

अभी रायपुर-बिलासपुर के बीच सरगांव के पास भोजपुरी टोल नाका में इतना ही टैक्स देना पड़ रहा है। अब 2 नाकों पर 240 रुपए टैक्स देना होगा। राज्य सरकार की ओर से बसों का किराया बढ़ाने के बाद रायपुर से बिलासपुर तक के लिए 125 रुपए टिकट के लग रहे हैं। ट्रेन से बिलासपुर जाने के लिए 25 से 60 रुपए तक ही खर्च होते हैं।  भोजपुरी नाके पर कार, जीप, वैन या हल्की गाड़ियों को एक ओर से आने या जाने पर 80 और एक ही दिन में दोनों ओर से आना-जाना करने पर 120 रु. देना पड़ता था।

फास्ट टैग के बिना गए तो दोगुना टैक्स
 टोल प्लाजा में कैश लाइन नहीं बनाई गई है। ऐसे में बिना फास्ट टैग के गाड़ियां गुजरती हैं तो उनसे टोल प्लाजा 120 रुपए के बजाय 240 रुपए लिए जाएंगे। दोनों टोल प्लाजा से गुजरने पर 480 रुपए चुकाने होंगे। यानी रायपुर से बिलासपुर आने-जाने का खर्चा 240 रुपए के बजाय 480 रुपए का हो जाएगा।


No comments

Girl in a jacket