Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Ads

Girl in a jacket

कवर्धा में 108 फीट ऊंचे खंभे पर धर्म ध्वजा फहराई गई, हजारों लोग पहुंचे

  कवर्धा।  कवर्धा में शुक्रवार को 108 फीट ऊंचे खंभे पर धर्म ध्वजा फहराई गई। इससे पहले शहर में भगवा ध्वज लिए करीब 2 किमी लंबी शोभा यात्रा निक...

 


कवर्धा।  कवर्धा में शुक्रवार को 108 फीट ऊंचे खंभे पर धर्म ध्वजा फहराई गई। इससे पहले शहर में भगवा ध्वज लिए करीब 2 किमी लंबी शोभा यात्रा निकाली। शोभा यात्रा में महिलाएं सिर पर कलश लेकर शामिल हुईं। इस दौरान पूरा इलाका जय श्रीराम और हर-हर महादेव के नारों से गूंज उठा। दंडी स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती शोभायात्रा की अगुवाई कर रहे थे। 

दरअसल, झंडे को लेकर शुरू हुए विवाद के बाद जब हालात सुधरे तो साधु-संन्यासियों ने शहर में 108 फीट ऊंची धर्म ध्वजा फहराने का निर्णय लिया। इसको लेकर श्री शंकराचार्य जन कल्याण न्यास ने तैयारी शुरू कर दी थी। शुक्रवार को तय समय पर राम जानकी मंदिर से शोभायात्रा की शुरुआत हुई। इस यात्रा में हजारों की संख्या में हिंदू धर्मावलंबी शामिल हुए। शोभा यात्रा राजमहल चौक होते हुए वीर स्तंभ चौक और वहां से लोहारा नाका चौक पहुंची। वहां से यात्रा कर्मा चौक पहुंची और वहां पहला झंडा फहराया गया। प्रशासन की ओर से तय जगह परशुराम चौक पर विधिवत मंत्रोच्चार के साथ 108 फीट ऊंचे खंभे पर धर्म ध्वजा लहराई गई। इसके बाद साधु-संत और सभी लोग पीजी कॉलेज मैदान में होने वाली धर्म सभा के लिए निकल गए। फिलहाल उसका आयोजन कुछ देर बाद शुरू होगा। इसमें आचार्य, सहित 13 अखाड़ों के महा मंडलेश्वर व श्री महंत भी पहुंचे हुए हैं।

No comments

Girl in a jacket