Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Ads

Girl in a jacket

पूर्व मुख्यमंत्री नई राजनीतिक पार्टी बनाएंगे

  चंडीगढ़ ।  पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह आगामी विधानसभा चुनावों से पहले अपनी नई राजनीतिक पार्टी बनाएंगे। हालांकि इससे पहल...

 


चंडीगढ़ । पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह आगामी विधानसभा चुनावों से पहले अपनी नई राजनीतिक पार्टी बनाएंगे। हालांकि इससे पहले कैप्टन बी.जे.पी., अकाली दल व बागी लोगों के साथ मिलकर गठजोड़ करने के संकेत दे रहे थे। कैप्टन ने यह भी कहा है कि अगर किसानों का मुद्दा सुलझ जाता है तो वह भाजपा के साथ गठबंधन कर सकते हैं। इस तरह से उन्होंने राज्य में एक नई पार्टी बनाने के साथ-साथ भाजपा के साथ गठबंधन के भी संकेत दिए हैं।  उन्होंने यह जानकारी एक ट्वीट के जरिए दी है।
यहां बता दें कि कैप्टन ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद भाजपा की ओर रुख किया था। उस समय से लेकर पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की तरफ से कांग्रेस को छोड़ कर भाजपा में होने की चर्चाएं भी खूब चल रही थीं। पंजाब में भी सभी राजनीतिक पार्टियों के लिए यह चुनाव बेहद अहम है।

No comments

Girl in a jacket